दिल्ली में पारा 40 डिग्री पार, पूरे महीने महीने सताएगी गर्मी

देश के ज्यादातर राज्यों में हो रही बारिश के बीच दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है… गुरुवार की सुबह राजधानी में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया… बावजूद इसके दिल्ली वालों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है… यहां अधिकतम तापमान 40 के पार जा चुका है और इस महीने इस तपन से राहत मिलती नहीं दिख रही है… मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली वालों को मॉनसून की बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा… इस पूरे महीने ही मॉनसून आने की संभावना नहीं है और तब तक गर्मी से भी राहत नहीं मिलने वाली… दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है… और बुधवार को तो दिल्ली में 13 दिनों के बाद एक बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया… वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है… आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में जून के आखिर तक मॉनसून की बारिश होने की संभावना नहीं है और तब तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है…