भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 01.06.2017 को 50.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 01 जून, 2017 को 50.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 31 मई, 2017 को दर्ज कीमत 49.86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

 

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 01 जून, 2017 को बढ़कर 3234.72 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 31 मई, 2017 को यह 3218.04 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 01 जून, 2017 को मजबूत होकर 64.47 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 31 मई, 2017 को यह 64.55 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

 

विवरण      इकाई 01 जून, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 31.05.2017) 01.06.2017  के लिए  मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा (12 मई, 2017 से लेकर 29 मई, 2017 तक)
कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट) (डॉलर प्रतिबैरल) 50.17                (49.86) 51.67
(रुपये प्रतिबैरल) 3234.72           (3218.04) 3331.68
विनिमय दर (रुपये प्रति डॉलर)  64.47                (64.55) 64.48