देश में महाशिवरात्रि की धूमधाम, जानें इस दिन का खास धार्मिक महत्व

आज महाशिवरात्रि है, इसे फाल्गुन माह की शिवरात्रि भी कहते हैं… हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है… पौराणिक कथाओं के अनुसार, आज के ही दिन भगवान सदाशिव ज्योतिर्लिंग स्वरुप में प्रकट हुए थे… जिस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, उस दिन भी शिवरात्रि थी. आज महाशिवरात्रि पर परिघ योग और उसके बाद शिव योग बन रहा है, वहीं मंगल, शनि, चंद्रमा, शुक्र और बुध मकर राशि में पंचग्रही योग बना रहे हैं… आज का शुभ समय दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक रहा… महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने का विधान है… शिव जी की पूजा के लिए कई मंत्र हैं, लेकिन सबसे आसान और प्रभावी मंत्र ओम नम: शिवाय है… आप इस मंत्र से ही पूजा करें क्योंकि इसका उच्चारण शुद्धता के साथ करने में आसानी होती है… आप अपनी राशि के अनुसार शिव मंत्र का भी उपयोग कर सकते हैं…