। 19 मई 2026 को वीर शहीद महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद गौड़ जी की जयंती के अवसर पर नौना बलाना में भव्य वीर नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थराली विधायक भोपालराम टम्टा रहे। वहीं जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, विंग कमांडर एम.ए. अफराज, संस्थापक होनऑरपॉइंट फाउंडेशन सैनिक संगठन नंदा नगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर 12 वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद अनुसूया प्रसाद महिला समिति एवं महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद गौड़ विजय महोत्सव समिति नौना के तत्वावधान में किया गया। समारोह में समिति की अध्यक्ष श्रीमती चित्रा देवी, श्रीमती शांता देवी गौड़, श्री दिनेश गौड़, हरीश गौड़, अनिल गौड़, महिला मंगल दल अध्यक्ष नौना बलाना कामेडा तथा समस्त ग्राम सभा नौना बलाना के नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर आर्मी वेलफेयर के सहयोग से एक निशुल्क कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस केंद्र में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न कंप्यूटर कोर्स निःशुल्क कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन नंदा नगर के अध्यक्ष कैप्टन करण सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कैप्टन ज्ञान सिंह, कैप्टन जोध सिंह बिष्ट, सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह, हवलदार शिव प्रसाद, नायब सूबेदार जगदंबा प्रसाद, हवलदार बलवीर सिंह एवं हवलदार भगत सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
सम्मानित वीर नारियों में श्रीमती शांता देवी, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती कुसुम लता सती, श्रीमती विमला देवी एवं श्रीमती तेली देवी शामिल रहीं। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात पुरोहित, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, वीर शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ के भाई राधेश्याम गौड़, शिव राम गौड़ तथा रमेश पुरोहित सहित ग्राम प्रधान नौना बलाना भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
समारोह में वक्ताओं ने वीर शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ के अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए युवाओं से देशभक्ति एवं समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।




