Indian Navy की परमाणु क्षमता से लैस इकलौती Submarine वापस लौटी Russia, जानिए वजह

इंडियन नेवी की परमाणु हमला करने में सक्षम इकलौती सबमरीन ‘आईएनएस चक्र’ को रूस को वापस कर दिया गया… न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है… अकुला क्लास की इस सबमरीन को 2012 में रूस से लीज पर लिया गया था… परमाणु क्षमता से लैस ये दूसरी सबमरीन थी जिसे भारत ने रूस से लीज पर लिया गया था… इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आईएनएस चक्र दोबारा रूस लौट रही है क्योंकि इसकी लीज खत्म हो गई है… इससे पहले 1988 में भी तीन साल के लिए रूस से ऐसी ही सबमरीन लीज पर ली गई थी… उसका नाम भी आईएनएस चक्र ही था… आईएनएस चक्र के रूस लौटते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं… हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है…