इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, छापेमारी में करीब 257 करोड़ रुपये कैश और जूलरी बरामद

यूपी में कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को टैक्स चोरी के आरोप में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है… जीएसटी इंटेलिजेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है… आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाने की संभावना है… अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 257 करोड़ कैश और जूलरी बरामद की गई है… गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के अफसरों के अनुसार, जैन को सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है… एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान कारोबारी जैन के घर के अंदर तहखाना मिला और एक फ्लैट में 300 चाभियां मिलीं… इस बरामदगी पर DGGI की तरफ से अधिकृत जानकारी आनी बाकी है… कानपुर के ज्यादातर पान मसाला मैन्युफैक्चर्स पीयूष जैन से ही पान मसाला कम्पाउंड खरीदती हैं… इस बीच, रविवार को कारोबारी के कन्नौज स्थिसत पुश्तैनी घर में भी छापेमारी की गई… बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर वाले घर पर छापा मारा था… इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं… और कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था…