मैक्सिको के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

मैक्सिको कांग्रेस, चैंबर्स ऑफ डिप्टिज की अध्य क्षा सुश्री गौदालुपा मुरगुनिया गुतिर्रस (Ms Guadalupa Murguia Gutierres) के नेतृत्वत में मैक्सिको से आये संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज (8 अगस्तu, 2017) राष्ट्रेपति भवन में भारतीय राष्ट्रिपति श्री राम नाथ कोबिंद से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वाbगत करते हुए भारतीय राष्ट्र पति श्री राम नाथ कोबिंद ने कहा कि भारत और मैक्सिको महत्व>पूर्ण आर्थिक और राजनीतिक साझेदार हैं और गहरी लोकतांत्रिक परंपराओं को साझा करते हैं। उन्होंकने मैक्सिको के संविधान अंगीकरण के 100 वर्ष पूरा होने पर प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी। उन्होंूने परमाणु आपूर्ति समूह में भारत की उम्मींदवारी का समर्थन करने के लिए मैक्सिको को धन्यहवाद दिया। उन्हों ने यह भी कहा कि सौर उर्जा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के आगे बढ़ने की गुंजाइश है।

राष्ट्र>पति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2016 में संपन्नह हुई सफल मैक्सिको यात्रा का भी उल्ले्ख किया। उन्हों ने आगे यह भी कहा कि भारत मैक्सिको के राष्ट्रैपति महामहिम इनरिक्यूभ पेना नियटो (HE Enrique Pena Nieto) की भारत यात्रा के लिए आशावान है। उन्होंपने प्रतिनिधिमंडल को सफल यात्रा की शुभकामनायें दी।