थाईलैंड के पटाया शहर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल काउंसिल(आई एच आर सी सी सी)के चीफ़ डॉक्टर वीपी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

थाईलैंड के पटाया शहर में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल काउंसिल(आई एच आर सी सी सी)के चीफ़ डॉक्टर वीपी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

#- करीब 25 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदुस्तानियों के साथ-साथ थाईलैंड के लोगों ने भी भाग लिया। विदेश की धरती पर भारतीय तिरंगा यात्रा भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

-# करीब 3 घंटे चली इस भव्य और शानदार तिरंगा यात्रा से पटाया शहर थम गया, लोगों ने जगह-जगह इस यात्रा का स्वागत किया और हिंदुस्तानियों का साथ दिया।

-# इस यात्रा को प्रशासन का भी खूब सहयोग मिला। विदेशियों ने जमकर फ़ोटो शूट किया एवं देशभक्ति गानों पर थिरके।

नई दिल्ली 29 सितम्बर ।थाईलैंड के मशहूर शहर पटाया में आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद रखा जाएगा। आज दिल्ली से पहुंचे आईएचआरसीसी के चीफ डॉक्टर वी पी सिंह ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हिंदुस्तानी और थाईलैंड के निवासियों ने भाग लिया। करीब 25 किलोमीटर चली इस यात्रा में लगभग 200 कारें, बड़ी संख्या में पैदल, स्कूटर ,बाइक में सवार होकर लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए, जिसने भी इस विशाल और रंगारंग आयोजन को देखा वह देखते-देखते ही दंग रह गया। विदेशी पर्यटकों ने भी इस यात्रा का जमकर लुत्फ उठाया, सभी लोगों ने इस यात्रा में शामिल होकर तिरंगा थामा और कदम से कदम मिलाया।आपको बता दें की इंटरनेशनल हुमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल काउंसिल पिछले कई महीनो से इस खास आयोजन में लगी थी। इसकी तैयारी को लेकर डॉक्टर वीपी सिंह ने बड़े स्तर पर तैयारी की थी। यहां पर उन्होंने हिंदुस्तानियों को एक साथ तो जोड़ा ही साथ ही थाईलैंड के लोगों को भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने इस आयोजन में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद किया साथ ही कहा कि इस इस तरह के आयोजन से लोगों में भाईचारे का संदेश जाता है, भेदभाव मिटाकर लोग एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं जिससे मानवता का संदेश जाता है ।डॉ वी पी सिंह ने कहा कि शुरु से ही भारत का सिद्धांत रहा है “वसुधैव कुटुंबकम” हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हमारे देश ने एक ऐसा ही बड़ा संदेश दिया है हम इसी संदेश को लेकर के आगे चल रहे हैं आज हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में अलग पहचान बना रहा है और हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम इस तरह के आयोजन से लोगों को जोड़ें और उन्हें देश के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित करें। डॉ वी पी सिंह ने कहा कि हम आगे भी इसी तरह के आयोजन करते रहेंगे, जिससे पूरे विश्व में हमारे तिरंगे की आन- बान- शान लहराती और चमकती रहे, इस आयोजन में उन्होंने थाईलैंड के पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस विशाल आयोजन की अनुमत तो दी ही साथ ही पूरी व्यवस्था की सुचारु रूप से करने में मुख्य भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम को सफल करने में पिजन टूर एंड ट्रेवल्स का विशेष योगदान रहा कंपनी के निदेशक मंटू सिंह एवं सहायक विक्की सिंह एवं आकाश सिंह के विशेष सहयोग और मेहनत से तिरंगा यात्रा यहां सफल एवं संपन्न हुई । इस यात्रा को सफल बनाने के लिए डॉक्टर आकांक्षा विद्यार्थी उच्चायुक्त(IHRCCC ) ,प्रिया शर्मा, सौरभ सचान, दीपक राणा, रोशनी सिंह, प्रियंका कौर, घनश्याम यादव ने दिन रात मेहनत किया एवं IHRCCC के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों के विशेष सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री वी हीमेन मेहता जी ,रितेश जी, केतन पोपट भाई मोदी जी ,प्रणव कुमार जी, मनीष कुमार जी, रमेश बरकुटे जी , आयुष जी, तेजस जी, श्रीनिवाश्रु जी,हरिश्चंद्र रमेशजी ,श्री बलराज जी, मुख्तार जी ,मुस्तफा बोट जी, अशोक महाजन जी, गौतम शर्मा जी, इरशाद अहमद अंसारी जी, देवेंद्र सिंह जी, मनीष जैन जी, दीपेश जी, योगेश जी, राज शंकर जी, महेंद्र सिंह जी, शहाबुद्दीन जी ,संजय किशन यादव जी का विशेष सहयोग रहा । श्री रोहित जैन की विशेष शुभकामनाएं रही। चौधरी फैज़ान जी एवं मधुचंदा जी यात्रा में शामिल रहे। सबसे मज़ेदार बात यह थी कि छोटे छोटे बच्चों ने दिखाई तिरंगा की ताक़त एवं पूरी यात्रा में बड़े उल्लास के साथ शामिल रहे ।