गुजरात में होने वाले DEFEXPO-2022 के लिए तैयारियां जोरों पर

गुजरात: भारत की प्रमुख रक्षा प्रदर्शनी DefExpo-2022 का 12वां संस्करण 18 – 22 अक्टूबर 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होगी और यह अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी। इसके पहले तीन व्यावसायिक दिनों के बाद 21 – 22 अक्टूबर 2022 को दो दिन सार्वजनिक दिवस (आम जनता के लिए) होंगे।

DefExpo-2022 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिशा में रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली की एक उच्च स्तरीय टीम ने श्री अनुराग बाजपेयी, संयुक्त सचिव, डीआईपी के नेतृत्व में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए श्री अचल मल्होत्रा, निदेशक, डीईओ के साथ 15-16 सितंबर 2022 तक गांधीनगर का दौरा किया। इस टीम की ओर से सुश्री ममता हिरपरा, एमडी, इंडेक्सटीबी सहित गुजरात राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ कई बैठकें और बातचीत की गईं। श्री अनुराग बाजपेयी ने बाद में श्री राजकुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और उद्योग, गुजरात सरकार से मुलाकात की और उन्हें (DefExpo-2022) डेफएक्सपो 2022 की तैयारियों की जानकारी दी, जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत बनने के अनुरूप भारतीय कंपनियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हो रहा है।

यह डेफएक्सपो का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है और हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र (एचईसी) में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन / आधिकारिक समारोह और सेमिनार महात्मा मंदिर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र (एमएमसीईसी) में आयोजित किए जाएंगे। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर सभी पांच दिनों में सशस्त्र बलों, डीपीएसयू और उद्योगों के उपकरण और कौशल का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा।

आम जनता के लिए जहाज का दौरा 18 से 22 अक्टूबर 2022 तक पोरबंदर में खोला जाएगा। इसके अलावा, डेफएक्सपो के दौरान ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार है कि ड्रोन शो गांधीनगर और अहमदाबाद दोनों जगह आयोजित होंगे