Madhya Pradesh में Clerk Hero Keswani के घर से EOW को मिले 80 Lakh रुपए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईओडब्ल्यू की टीम ने मेडिकल एजुकेशन में पदस्थ क्लर्क के घर बुधवार को छापा मारा… इस छापे में उसके घर से करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है… छापे के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी के घर से अभी तक 10 से ज्यादा प्रॉपर्टी और 85 लाख कैश मिला है… नोट गिनने के लिए ईओडब्ल्यू टीम ने मशीन मंगाई है… प्रॉपर्टी की कीमत करीब-करीब 4 करोड़ बताई गई है… जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू को बैरागढ़ के बीच मार्केट में रहने वाले हीरो केसवानी की बेनामी संपत्ति की जानकारी मिली थी… इस पर ईओडब्ल्यू की टीम ने उसके घर छापा मार दिया… छापे के शुरुआत में ही केसवानी के घर से करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ… कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी के लिखे अहम दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है… बताया जा रहा है कि जिस तरीके की जानकारी ईओडब्ल्यू के हाथ लगी है, उससे आने वाले समय में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है…