24 घंटे में 3645 लोगों की मौत, देश में 30 लाख के पार एक्टिव केस

भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है और अब इससे मौतों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है… गुरुवार को भी देश में रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं… पिछले 24 घंटे में देश में 3,79,257 केस आए हैं, जबकि 3645 लोगों की मौत हुई है… केस और मौतों के मामले में ये अबतक का रिकॉर्ड है… जिसके बाद देश में कुल कोरोना केसों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है… और कुल मौतों का आकड़ा 2,04,832 हो गया है… जबकि एक्टिव केसों की कुल संख्या 30,84,814 हो गयी है… वहीं देश में अब तक 15,00,20,648 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकि है… बावजूद इसके देश में कोरोना का कोहराम कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसकी गवाही आंकड़े ही दे रहे हैं… पिछले करीब 10 दिनों से देश में रोज 3 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है… वहीं, अब मौतों का आंकड़ा भी तीन हजार के पार आ रहा है, लगातार तीसरा दिन है जब देश में 3 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं…