ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की स्मरणीय पहल

जबलपुर – ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की मध्य प्रदेश  की प्रदेश संयोजिका शोभा तिवारी और संरक्षिका भगवती भारद्वाज  ने अपनी प्रदेश की ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की ईकाई के साथ, जबलपुर जिला प्रमुख अनिल मिश्रा के संयोजन में 108 ब्राह्मण बच्चों (बटुको) के उपनयन संस्कार का शुभ संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम शंकर मन्दिर, मढ़िया, बरगी बस स्टेंड के पास, बरगी, जिला- जबलपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा |
प्रदेश की संयोजिका शोभा तिवारी ने  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भविष्य की सम्भावित योजनाओं के बारे में बताया कि शिक्षा ,और रोजगार के प्रकल्प प्रारंभ करने की योजना है!साथ ही विधवा ,निराश्रित कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जयेगा? विवाह का सभी खर्च संघ वहन  करेगा। श्रीमती तिवारी ने उदारमन समाजसेविओ से अपील की है कि  इस कार्य के लिए अपना यथासंभव सहयोग दे ,उनके सहयोग से यह उत्कृष्ठ कार्य पूर्ण हो सकेगा ।p