मुंबई में उत्तर भारतीय संघ की ओर से फगुआ और फूलों की होली बड़े ही धूमधाम से खेली गयी… यह कार्यक्रम बांद्रा में उत्तर भारतीय संघ के विशाल प्रांगड़ में रखा गया था… उत्तर भारतीय संघ की स्थापना सन 1949 में स्वर्गीय आर.एन. सिंह के द्वारा रखी गयी थी… और अब इस संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह हैं , जो संघ के माध्यम से मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों के लिए सदैव खड़े रहते हैं… इस होली मिलन समारोह में कई जानी मानी राजनितिक हस्तियां आयी हुयी थी… यहां पर उत्तर प्रदेश के गांव का थीम बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया गया था… हमारे रिपोर्टर मिथुन बुंदेला ने संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह और उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया ली…
