लंदन वाली प्रियंका के नाम पर दूसरी महिला ने सालों तक की नौकरी, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक फर्जी मामला शिक्षा विभाग में सामने आया है… जिसमें लंदन में रहने वाली प्रियंका प्रजापति के नाम पर दूसरी महिला सालों तक नौकरी कर रही थी… प्रियंका प्रजापति के नाम पर फर्जी नौकरी करने वाली प्रियंका यादव की पोल एक गुमनाम शिकायत पत्र की वजह से खुल गई… दरअसल, कन्नौज जिले के रहने वाले मनोज कुमार प्रजापति की बेटी प्रियंका प्रजापति साल 2019 से लंदन में अपने पति अश्विनी कुमार के साथ रहती हैं… पता चला कि प्रियंका प्रजापति के अकेडमिक रिकॉर्ड्स को हूबहू कॉपी कर कन्नौज की ही प्रियंका यादव ने उर्दू सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली थी… अधिकारियों के मुताबिक, एलटी भर्ती 2014 में सहायक अध्यापक उर्दू के लिए भर्तियां निकली थीं… जिसमें प्रियंका यादव ने आवेदन किया था… 28 अगस्त 2015 में उसकी नियुक्ति हुई और उसे मिर्जापुर के पहाड़ी ब्लॉक स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल भरपुरा में पदस्थ किया गया… मगर इस बीच एक गुमनाम पत्र से अधिकारियों को पता चला कि प्रियंका जिस डिग्री पर यह नौकरी कर रही है, वह तो किसी दूसरी प्रियंका की है… संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल कामता राम पाल ने इस मामले की जांच करवाई… स्कूल से मूल प्रमाण पत्र मंगवाया गया… पता चला कि जिसकी डिग्री पर प्रियंका यादव नौकरी कर रही थी, वह प्रियंका प्रजापति तो इन दिनों लंदन में रह रही है…