संयुक्त किसान मोर्चा का 12 घंटे के लिए भारत बंद का ऐलान

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है… मोर्चा के मुताबिक, देश के तमाम किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, छात्र संगठनों, बार संघ, सियासी दलों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने उनके बंद का समर्थन किया है… ये बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक होगा… किसान मोर्चा का कहना है कि इस बार बंद का दायरा ज्यादा बड़ा होगा… दुकानें, मॉल, बाजार बंद रखने के साथ ही तमाम छोटी-बड़ी सड़कें और ट्रेनें रोकी जाएंगी… इस दौरान एम्बुलेंस और जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी… बता दें कि किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर फसल खरीद के लिए कानून बनाने, किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले खत्म करने, इलेक्ट्रिसिटी और पॉल्यूशन बिल वापस लेने और डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतें कम करने की मांग कर यह बंद बुलाया है… संयुक्त मोर्चा का कहना है कि दिल्ली के पास किसान जिन सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, वे पहले से ही बंद हैं… जो वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं, उन्हें भी बंद किया जाएगा…