जंगली भालुओं का फुटबॉल मैच कभी देखा है, ये Video देखकर हो जाएंगे हैरान

क्या अपने कभी किसी जानवर को फुटबॉल मैच खेलते देखा है. वो भी जंगली भालू को…नहीं ना, तो देखिए कैसे जंगली भालू को फुटबॉल का मैच खेलना कितना पसंद आता है. इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे. ओडिशा के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने इस वीडियो को शेयर किया हैं, जिसमें दो जंगली भालुओं को एक फुटबॉल के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, जबकि वीडियो के बैकग्राउंड में ऑडियंस उन्हें चियर्स कर रहे हैं. वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया जब कुछ लड़के एक मैदान पर फुटबॉल खेल रहे थे… अचानक, पास के जंगल से दो जंगली भालू पार्क में घुस गए… डरे हुए लड़के फुटबॉल को जमीन पर छोड़कर भाग गए… कुछ ही देर बाद लड़के यह देखकर हैरान रह गए कि दोनों भालुओं ने उनका पीछा करने की बजाय जमीन पर फुटबॉल से खेलना शुरू कर दिया… वे लात मारते रहे और अपने पैरों और मुंह से उसे उछालते रहे… कुछ देर खेलने के बाद भालू फुटबॉल को अपने साथ जंगल में ले गए…