ED की रडार पर एक और AAP नेता, MLA अमानतुल्लाह के ठिकानों पर छापेमारी

आम आदमी पार्टी के एक और नेता ईडी की रडार पर आए हैं… मंगलवार को दिल्ली में ईडी ने आप नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा मारा है… यहां जांच टीम तलाशी ले रही है… ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और सीबीआई द्वारा दायर दो एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की है… ये मामले दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित हैं… अमानतुल्लाह खान इस समय दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं… एंटी करप्शन ब्यूरो ने अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की थी… अब ईडी ने इसी एफआईआर के आधार पर अमानतुल्लाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है… आरोप है कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया… दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था… आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्ला खान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया है… इसके साथ ही अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है… ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग किया है, जिसमें दिल्ली सरकार से सहायता अनुदान शामिल है…