प्राचीन शिव शक्ति मंदिर, जंतर-मंतर में श्रद्धा एवं विधि-विधान से हुआ भगवान महादेव का रुद्राभिषेक

विश्व कल्याण, सुख-शांति और उत्तम स्वास्थ्य के लिए की गई प्रार्थना

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित प्राचीन शिव शक्ति मंदिर में शनिवार को शिव भक्तों द्वारा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भगवान महादेव का पावन रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शिव भक्तों ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रदीप देवली, उपाध्यक्ष, जय श्री गंगा माँ गौशाला आश्रम धाम, हरिद्वार, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर, न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, तथा निवर्तमान सोशल मीडिया संयोजक, साहिबाबाद विधानसभा, गाजियाबाद, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ दिवेश तिवारी, सदस्य, राज्य स्तरीय दिशा समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, सहित अन्य शिव भक्तों ने भी रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदीप देवली ने कहा कि भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महादेव की भक्ति व्यक्ति को आत्मिक बल प्रदान करती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार करती है।उन्होंने भगवान महादेव से सभी शिव भक्तों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

प्रदीप देवली ने कहा, “हम बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि सभी स्वस्थ रहें, उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहे और महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। हर-हर महादेव।” रुद्राभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की विधिवत आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। सभी उपस्थित भक्तों ने देश, समाज और विश्व की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।