गाज़ियाबाद। उत्तराखंड भ्रातृ समिति (पंजीकृत), क्षेत्र साहिबाबाद में आयोजित चुनावी प्रक्रिया के तहत एक बार फिर श्री नरेश देवरानी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर सदस्यों का विश्वास प्राप्त किया है। समिति के पूर्व कार्यकाल की समाप्ति के बाद संपन्न हुए चुनाव में उन्हें आगामी दो वर्षों 2026-27 एवं 2027-28 के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया।
निर्धारित संवैधानिक एवं चुनावी प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करते हुए नियुक्त चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव में श्री नरेश देवरानी के पैनल संख्या-2 को सदस्यों का व्यापक समर्थन मिला, जिसके परिणामस्वरूप उनकी टीम विजयी घोषित हुई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में श्री महेश चंद्र मौलेखी को उपाध्यक्ष, श्री गिरीश चंद्र भट्ट को महासचिव, श्री नगेंद्र भंडारी को कोषाध्यक्ष, श्री जितेंद्र पाल गुसाईं को सचिव, श्री चंद्र मोहन केमिनी को संगठन सचिव, श्री विजय जुगरान को प्रचार सचिव तथा श्री नीरज बहुखंडी को लेखा निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेश देवरानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सेवक के रूप में समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समिति एवं समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने तथा सामाजिक उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समिति के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





