आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हुए गिरफ्तार; इस मामले में हुई कार्रवाई

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है… इस बात की जानकारी टीडीपी नेताओं ने दी है… चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश सीआईडी ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है… बता दें कि नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था… नायडू को शनिवार सुबह अचानक नांदयाल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शहर के आरके फंक्शन हॉल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे… उन्हें अब मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा… बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था… रैली को संबोधित करने के बाद वह अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे… जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश की सीआईडी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी… इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से काफी हंगामा किया गया… टीडीपी नेताओं के विरोध को देखते हुए सीआईडी की टीम वापस लौट गई थी… और सुबह करीब 6 बजे टीम फिर से वापस लौटी और नायडू को गिरफ्तार कर लिया… उनकी गिरफ्तारी के लिए 51 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया था..