Aditya L-1 पर ISRO ने दी बड़ी खबर, सूर्य की ओर बढ़ाया एक और कदम

इसरो ने सौर मिशन पर भेजे गए आदित्य एल-1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है… इसरो ने ट्वीट करके बताया है कि आदित्य एल-1 ने दूसरी बार अपनी कक्षा सफलतापूर्वक बदल ली है… आगे कहा गया है कि आदित्य एल-1 के कक्षा बदलने के ऑपरेशन के दौरान बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में सैटेलाइट के जरिए इसकी ट्रैकिंग की गई है… आदित्य एल-1 अब 245km x 22459 km की कक्षा से निकलकर 282 km x 40225 km में पहुंच चुका है… आदित्य एल-1 की यह दूसरी बड़ी सफलता है और उसने सूरज की ओर अपना कदम और आगे बढ़ा दिया है… अब 10 सितंबर 2023 को रात के ढाई बजे तीसरी बार फिर आदित्य-L1 की कक्षा बदली जाएगी… सूर्य मिशन की प्रक्रिया के मुताबिक आदित्य एल-1 को 16 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करनी है, इसके बाद ही वह सूर्य की ओर आग बढ़ जाएगा… आदित्य एल-1 16 दिनों में पांच बार पृथ्वी की कक्षा बदलेगा… इसरो के अपडेट के मुताबिक 5 दिनों बाद फिर उसकी कक्षा में बदलाव किया जाएगा… बता दें कि बीते शनिवार को इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो ने आदित्य एल-1 मिशन को लॉन्च किया था… तीन दिनों में तीसरी बार इसके आर्बिट में ये बदलाव किया गया है… इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आदित्य एल-1 बेहद चुस्त-दुरुस्त स्थिति में अपनी यात्रा कर रहा है… और एक बार आदित्य अपने तय स्थान यानी एल-1 तक पहुंच जाएगा… तब वह हर दिन 1440 तस्वीरें भेजेगा…