वैगनर समूह ने पुतिन के खिलाफ छेड़ी जंग, पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का किया ऐलान

रूस और यूक्रेन का युद्ध अभी चल रहा है, लेकिन इसी बीच मॉस्को के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है… दरअसल, रूसी सेना पर उसका अपना ही वैगनर ग्रुप हमले कर रहा है… कभी ये ग्रुप रूस की ताकत हुआ करता था… वैगनर ग्रुप के 30 हजार लड़ाके मोर्चे पर बताए जा रहे हैं… वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है… उसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर वैगनर समूह के लोगों पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया… वहीं रूस के प्रॉसिक्यूटर जनरल ने कहा कि विद्रोही दल के मुखिया पर सशस्त्र विद्रोह करने के आरोप में जांच चल रही है… वैगनर समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और हम आखिर तक जाएंगे… पिछले साल यूक्रेन में आक्रामक हमले की शुरुआत के बाद से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सबसे साहसी चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि हम हमारे रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट कर देंगे… वैगनर समूह के प्रमुख ने दावा करते हुए कहा कि उनकी सेना ने एक रूसी सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया है… उन्होंने कहा कि एक हेलीकॉप्टर ने अभी-अभी एक नागरिक टुकड़ी पर गोलीबारी की है… इसे पीएमसी वैगनर की यूनिट ने मार गिराया है…