भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने जो यौन शोषण का केस दर्ज कराया है, उसमें दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है… दिल्ली पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बृजभूषण शरण के गौंडा स्थिति पैतृक निवास विश्नोहरपुर पहुंची हुई थी… जहां, टीम ने 12 लोगों के बयान दर्ज किए… इनमें सांसद के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं… इधर प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं… मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कुल मिलाकर 137 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है… इनमें 125 गवाहों के बयान पहले ही रिकॉर्ड किए गए थे जबकि 12 के बयान रविवार को दर्ज किए गए… जानकारी के मुताबिक, जांच टीम गोंडा से कुछ लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य के तौर अपने साथ ले आई है… एसआईटी पहले भी गोंडा में लोगों के बयान रिकॉर्ड कर चुकी है… वह देश के साथ विदेश में भी कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान सांसद पर लगे आरोपों की जांच कर रही है… बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने पहलवानों की शिकायत पर बीजेपी सांसद के खिलाफ दो केस दर्ज किए है…
