गऊ ग्राम महोत्सव कार्यक्रम का महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया उद्धघाटन

गऊ भारत भारती ,,गौवंश पर आधारित विशेष समाचार पत्र के तत्वाधान में आयोजित “गऊ ग्राम महोत्सव” के भव्य आयोजन का महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्घाटन किया… राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में गाय के महत्व के बारे में बताया… उन्होंने मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक या गोवंश की उपयोगिता को लेकर श्रोताओं से सीधे संवाद स्थापित किया… और रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खादों के अधिक प्रयोग पर भी बल दिया! उन्होंने इस दिशा में काम करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और गौशालाओं की भूमिका की सराहना की… इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और संपादक संजय “अमान”के प्रयासों की न सिर्फ सराहना की बल्कि लोगों से भी गौ तथा गोवंश पर आधारित उत्पादों और उत्पादकों को भी प्रेरित करने हेतु उनके प्रयोग की अपील की… इस अवसर पर रुचि कत्थक क्लासेस,,, मुद्रा उड़ीसी और अन्य संगठनों के द्वारा नृत्य का मंचन करने पर राज्यपाल ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत कर ईनाम की घोषणा भी की… जबकि केंद्रीय पशुपालन ,दुग्ध और मत्त्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अपने वीडियो संदेश में राज्यपाल और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में गौ की जरूरत को आवश्यक बताया… वहीं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय अमान ने अपने संबोधन में जैविक प्रयोग और गोवंश के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया…