पितृपक्ष के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

पूर्वी दिल्ली 26 सितंबर ! गायत्री परिवार पूर्वी दिल्ली द्वारा रविवार को गीता कॉलोनी के सनातन शिव मंदिर धर्मशाला में सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिस में क्षेत्रीय विधायक एस. के. बग्गा जी,एनसीआर के प्रभारी श्री प्रदीप जी दीक्षित जी,विप्रा फाउंडेशन के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष श्री कमल शर्मा,मनोज शर्मा,बाकी कॉलोनी और गांधीनगर के व्यापारी गण,आरएसएस के श्री ताराचंद तायल,मोहन जी गुप्ता समाज के गांधीनगर के व्यापारी वर्जन सबकी और जनता जनार्दन ने सामूहिक तर्पण में भाग लिया | और इसके बाद गीता कॉलोनी के 17 ब्लॉक के शहीद भगत सिंह पार्क में अपने पित्रों की याद में 150 पेड़ भी लगाए | और सभी ने तरु पुत्र का संकल्प लेकर पेड़ लगा कर अपने अपने पेड़ों की निगरानी का जिम्मा लिया। सभी में पहली बार ऐसा कार्यक्रम देखा और संकल्प लिया की हर साल इसी तरह से प्रोग्रामों करके शांतिकुंज के तत्वावधान में धर्मतन्त्र से लोक शिक्षण के अंतर्गत रचनात्मक कार्यों को गति देंगें। पूर्वी दिल्ली पूर्वी जोन के समन्वयक सज्जन शर्मा,उप समन्वयक सत्य प्रकाश सोम,शाहदरा जोन के समन्वयक श्री जुगल किशोर जडिया,उतरी पूर्वी जोन के उपसम्नव्यक श्री ब्रह्मपाल गिरी केशव मदान,अमित भटनागर,प्रलाद शर्मा,ललित शर्मा इन सबके संकल्प और प्रयासों से यह सब संभव हो पाया। गुरुसत्ता और मां गायत्री की कृपा हैं हम सब पर बनी रहे और शांतिकुंज हम सबका गुरुद्वारा यहां से हम सब को ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलता रहे।