गोविंद पाण्डेय भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति ) के राष्ट्रीय महासचिव चुने गए।

मुंबई के युवा समाज सेवक एवं जीवनधारा संघ संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय को हाल ही में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। गोविन्द जी युवा होने के नाते, नशा मुक्त अभियान, शिक्षा और युवाओं को रोजगार व समाज कल्याण के हर वर्ग के लोगों के लिए प्रयास करते रहते हैं। किन्तु किसानो के प्रति उनका विशेष प्रेम रहा है। हमारे संवाददाता संतोष पाठक से बातचीत में गोविन्द पाण्ड़ेय ने कहा कि, “आजादी के ७५ वर्ष बाद भी देश में किसानो को अब तक जितनी मदद सरकार द्वारा मिलनी चाहिए उतनी अभी तक नहीं मिल पायी है।” इस पर हमारे संवाददाता संतोष पाठक ने उनसे इसी बात को और विस्तार से बताने के लिए कहा तो उन्होंने आगे कहा कि, ” भूमि पर अधिकार सबसे बड़ी समस्या है। किसानो के लिए मालिकाना हक़ हमेशा विवाद रहा है।

इसके बाद किसानो के फसल का सही मूल्य नहीं मिलता है। सिंचाई की व्यवस्था के लिए जितनी भी मशीने सरकार द्वारा दी गयी है उसमे आधे से ज्यादा तो बंद पड़ी है। भारतीय किसान के तरक्की में सबसे बड़ी बाधा परिवहन है गांव से मंडियों तक सड़क ठीक नहीं रहती। किसानो की सबसे बड़ी समस्या आर्थिक तंगी है। जिससे उन्हें साहूकारों से महंगे दर पर कर्ज लेना पड़ता है। इस वजह से उन्हें आत्महत्या भी करना पड़ता है। सरकार को इस ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। बिजली और पानी की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए। ” इसके बाद आगे गोविन्द पाण्ड़ेय ने कहा कि, ऐसे तमाम समस्याओं की आवाज उठाने के लिए मैंने सोचा कि, अगर इनके हक़ की लड़ाई को आगे ले जाना है तो किसी सच्चे और किसान के प्रति समर्पित किसी संगठन से जुड़कर ही इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। और फिर मैंने भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) में शामिल होकर किसानो के हक़ के लिए उनकी आवाज को आगे ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।” आगे उन्होंने कहा कि, ” मै भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों और विशेष कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह जी का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा।” ये समाचार प्राप्त होने पर गोविन्द पाण्ड़ेय के चाहनेवालों का उनके मुंबई स्थित कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीँ रविवार को जीवनधारा संघ के कार्यालय का उद्घाटन मुंबई के चांदिवली में हुआ। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय, सह – संस्थापिका नीलम पाण्डेय, उपाध्यक्ष सय्यद सब्बन अली, वरिष्ठ पदाधिकारी उत्तम भगत (४)महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा अनुपमा मिश्रा व अन्य पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अतिथि गण भी मौजूद थे।