एमसीडी चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी, आर्थिक आजादी है राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी का संकल्प- एम.के.राजपूत
राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी के द्वारा आ ज प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब, नई दिल्ली में किया गया। इस पत्रकार वार्ता में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार राजपूत ने बताया की वर्तमान समय में राजनीतिक दलों के द्वारा केवल देश की जनता को छलने और उलझाने का काम किया जा रहा है। कोई भी पार्टी देशहित, जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर के गंभीर नहीं हैं। केवल राजनीतिक हथकंडे अपनाकर किसी भी तरह सत्ता में बने रहना ही वर्तमान समय में राजनीतिक पार्टियों का उद्देश्य बन गया है।
उन्होंने कहा कि सर्वजन को साथ लेकर देश के विकास के वास्तविक मुद्दों पर काम करना और विकास की गति को वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तेज गति देना ही राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी किसान, कामगार, कर्मकार, दस्तकार (विश्वकर्मा), नौजवान, महिला, पिछड़ों, दलितों व वंचितों के हकों को लेकर ठोस कार्य करने के उद्देश्य से गठित की गई है। राष्ट्रहित सर्वोपरि मानते हुए मानवीय मूल्यों और राजनीति में नैतिकता की पक्षधर हमारी पार्टी राजनीति को सेवा का सर्वोत्तम माध्यम मानती है। हम देश में शोध आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘इन्वेंट इन इंडिया’ को लागू करने के पक्षधर हैं।
इस दौरान पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव श्री चंद्रपाल भारद्वाज ने बताया कि पार्टी का सांगठनिक विस्तार कई प्रांतों में किया जा चुका है। पार्टी का सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूती देने का कार्य निरंतर जारी है। देश भर से लोग पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सिर्फ चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं मगर उन पर ठोस काम नहीं किया जाता, इसीलिए लोग स्वयं को छला हुआ महसूस करते हैं और इसीलिए पूरे देश में ईमानदार, देशहित के लिए लक्षित और विकास के लिए समर्पित राजनीति का एक बहुत बड़ा खालीपन महसूस किया जा रहा है। हमारी पार्टी इसी खालीपन को भरने के लिए और राजनीति के वास्तविक उद्देश्य पर काम करने के लिए संकल्पित है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम.के. राजपूत ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी बताया कि पार्टी आने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव में सभी 272 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और प्रत्याशियों के चयन का कार्य चल रहा है। जल्दी ही पार्टी इस संबंध में अन्य कार्यक्रमों की भी घोषणा करेगी। पार्टी की ओर से 29 अगस्त को ‘संयुक्त विश्वकर्मा अभिनंदन समारोह’ भी आयोजित कराया जा रहा है। इसके पश्चात रथ यात्रा और जन जागरण रैली का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भी अपनी संभावनाओं पर गंभीरता से कार्य कर रही है। कुल मिलाकर पार्टी देश में उभर रही नैतिक और विकास उन्नमुख राजनीति की शून्यता को भरने के लिए सर्वजन को साथ लेकर एक राजनीतिक विकल्प तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है।


![medical-voice-for-policy-change] Fwd: From Rakshabandhan to Janmashtami: A Spiritual Yagna medical-voice-for-policy-change] Fwd: From Rakshabandhan to Janmashtami: A Spiritual Yagna](https://www.countryandpolitics.in/wp-content/uploads/2019/08/download-10-150x201.jpg)
