चक्रवात ‘यास’ का असर, UP, Bihar, Jharkhand में भी भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठे यास चक्रवात के कारण बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में काफी असर देखा जा रहा है… पश्चिम बंगाल में तो तीन लाख के करीब घरों को नुकसान पहुंचने की खबर आई है… जबकि, 15 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है… वहीं, ओडिशा में भी यास चक्रवात के कारण काफी तबाही दिखी… बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास ने बुधवार को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में जमकर तबाही मचाई है… यास तूफान से पश्चिम बंगाल बुरी तरह से प्रभावित हुआ है… मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई राज्यों में तूफान का असर देखने को मिलेगा… ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद भले ही चक्रवात ‘यास’ कमजोर हो गया है, लेकिन यह तूफान झारखंड तक पहुंच गया है… आधी रात के बाद चक्रवात ने झारखंड में प्रवेश किया है… हालांकि, झारखंड में घुसते ही चक्रवात की गति काफी धीमी हो गयी है… रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है… इतना ही नहीं इस तूफान का असर बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है… मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘यास’ कमजोर हो रहा है… ये तूफान 27 मई को 05:30 बजे दक्षिण झारखंड और इसके आस-पास केंद्रित था… इसके उत्तर की ओर बढ़ने व कुछ घंटों में और अधिक कमजोर पड़ जाने की संभावना है… तूफान के कारण रांची सहित झारखंड के 21 जिलों में 24 घंटे से बारिश हो रही है…