दिल्ली मेट्रो के समय में हुआ बदलाव, जानिए अब कब से कब तक मिलेगी सुविधा

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं… सरकार ने एहतियात के तौर पर कदम उठाते हुए दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है… ऐसे में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा जा रहा है… इस बीच दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है… पहले दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया था कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के समय में भी बदलाव किया गया है… दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आज सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम को 5 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेंगी… पीक ऑवर में मेट्रो की सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी… मगर अब मेट्रो की ओर से इस समय में भी तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है… नए बदलाव के तहत अब दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे के बीच मिलेंगी… पीक आवर्स में मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी… दिल्ली मेट्रो के अनुसार मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर हर आधे घंटे में मिलेगी… पीक ऑवर में पंद्रह मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी…