संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा लागू किया जाएगा।

binod takiawala

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा लागू किया जाएगा।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल, 2019 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हारुन यूसफ और श्री राजेश लिलौठिया व श्र मंगतराम सिंघल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के घोषणा पत्र की सराहना करते हुए कहा कि देश की जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने बताया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आम लोगों को राहत देने वाला घोषणा पत्र है।

तीनों नेताओं ने कहा कि घोषणा पत्र में हर वर्ग, जाति, धर्म व सम्प्रदाय का सम्पूर्ण ध्यान रखा गया है। आम जनता, गरीब, मजदूरो, किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, बेरोजगारों का घोषणा पत्र में विशेष रुप से ध्यान रखा गया है।

तीनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र अपने आप में साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए कृतसंकल्प है और देश के विकास और खुशहाली, समृद्धि के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती।

कांग्रेस ने वायदा किया है कि व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए जीएसटी को आसान बनाया जाएगा। संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को हक देते हुए उनके लिए 33 प्रतिशत कोटा लाया जाएगा। गरीबी पर वार-72हजार के तहत देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72000 रुपये वार्षिक देकर उन्हें गरीबी से उबारा जाएगा। कांग्रेस की सरकार आने पर 2020 तक सरकारी नौकरियों में खाली पड़े 22 लाख पदों को भरने और ग्राम पंचायत के जरिए 10 लाख लोगों को रोजगार दिए जाने का वायदा किया है। युवाओं को रोजगार शुरुआत करने के लिए सरकार से 3 साल तक कोई अनुमति नही लेनी होगी। पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा।

तीनों नेताओं ने कहा कि 2019 में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा और किसानों द्वारा कर्ज न चुकाने पर उनपर फौजदारी मुकद्मा दर्ज नही होगा। मनरेगा के तहत प्रतिवर्ष 100 दिनों की जगह 150 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।

तीनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के लोगों की सोच को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो गरीबी, बेरोजगारी को दूर करेगा और युवाओं को नई दिशा देगा।

मुख्य संवाददाता,

………………………नई दिल्ली।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार के लिए ‘‘गरीबी पर वार – 72 हजार’’ का नारा दिया। – देवेन्द्र यादव

‘‘हाथ के साथ साईकिल यात्रा’’ को क्षेत्रवासियों, रेहड़ी पटरी वालो, छोटे दुकानदारों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। -देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 2 अप्रैल, 2019 – दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के संदेशों के प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले जिला कांग्रेस कमेटियों की विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी की चलाई जा रही ‘‘हाथ के साथ-साईकिल यात्रा’’ के तीसरे दिन आज राजौरी गार्डन विधानसभा में मैन मार्किट, राजौरी गार्डन से शुरुआत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने की। आज की साईकिल यात्रा राजौरी गार्डन और हरी नगर विधानसभा के ख्याला, विष्णु गार्डन, राजौरी गार्डन, टैगोर गार्डन, सुभाष नगर, नांगल राया व हरी नगर में निकाली गई।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र आम लोगों का घोषणा पत्र है जिसमें गरीबों को सालाना 72,000 रुपये देने का वायदा किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते समय लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार के लिए ‘‘गरीबी पर वार – 72 हजार’’ का नारा दिया। महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत कोटा लोकर महिलाआें को उनका हक दिया जायेगा। जीएसटी ने व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी है, कांग्रेस की सरकार आने पर जीएसटी को आसान बनाकर व्यापारी वर्ग को सहूलियत दी जाएगी। रोजगार उपलब्ध कराऐ जाऐंगे। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। सभी के स्वास्थ्य का अधिकार कानून लाने का वायदा भी कांग्रेस ने किया।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छलावा नही करती, जो कहती है वह करके दिखाती है। साईकिल रैली में आज हरिनगर में वकीलों और डाक्टरों के समूह ने भी स्वागत किया और कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को विजयी बनाकर राहुल गांधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाऐंगे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बिना भेदभाव और स्वार्थ के जनता से सीधा संवाद करके उनकी परेशानियां का ध्यान रखा है और कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब लोगों के साथ खड़ी रही है, जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी  ने न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत देश के 5 करोड़ गरीबों को वार्षिक 72000 रुपये आर्थिक सहायता देने का वायदा किया है। इस योजना में शहरी और ग्रामीण गरीब दोनो परिवारों पर लागू होगी।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता साईकिल यात्रा के दौरान दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित जी की सरकार की 15 साल उपलब्धियों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से जितनी भी योजना का उद्घाटन कर रहे है, वह सभी योजनाओं की शुरुआत श्रीमती शीला दीक्षित के मुख्यमंत्रीत्व में की गई थी। हमें इन बातों को दिल्लीवासियों को बताना है।

श्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज साईकिल यात्रा का समापन हरी विधानसभा में हुआ  और साईकिल यात्रा रात्रि में सामुदायिक केन्द्र जनकपुरी में रुकेंगे।

साईकिल यात्रा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा, पूर्व विधायक दयानंद चंदीला, निगम पार्षद सुरेन्द्र सेतिया, दिल्ली कांग्रेस लीगल व मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार, आर.मनी नायडू, राकेश शर्मा, तस्वीर सौलंकी, हरचरण सिंह, प्रिया चंदेला, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, ब्लाक अध्यक्ष व क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।