दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित के पदग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन राउज़ एवेन्यू में आयोजित की गई।

binod Takiawala

 नई दिल्ली, 14 जनवरी, 2019 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित के पदग्रहण समारोह बुधवार 16 जनवरी 2019 को प्रात 11 बजे होगा जिसकी तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन राउज़ एवेन्यू में आयोजित की गई। बैठक को दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री मंगतरात सिंघल, श्री रमाकांत गोस्वामी, डा0 नरेन्द्र नाथ, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व निगम पार्षद रोहित मनचंदा और योगेश मलिक ने सम्बोधित किया।

बैठक में पदग्रहण समारोह की तैयारियो को लेकर चर्चा हुई। सभी जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों को कहा गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताऐं और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दें। बैठक में सभी कार्यकर्ता उत्साहित थे और उन्होंने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पद ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने का विश्वास दिलाया