*कथक के रंग उद्यम 2018 के संग*

नई दिल्ली – धृति नृत्य अकादमी के शो, उद्यम 2018 कत्थक के रंग 20 अप्रैल 18 को शाम 6:30 से 9:30 बजे तक सीएसओआई ऑडिटोरियम, विनय मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शिव वंदना नृत्य से होगा,उसके बाद तकनीकी कार्यक्रम होंगे जिसमें ध्वनि, ताल, लय और मन मुद्राओं को प्रधानता दी जाएगी lकार्यक्रम का समापन बसंतोत्सव पर आधारित ठुमरी से होगा l उद्यम इस साल कत्थक के अलग अलग छंदों का प्रदर्शन कर रहा है।
” कत्थक शब्द का अर्थ है एक कहानी या कथा का प्रदर्शन” यह परिभाषा ही एक मुक्तिपूर्ण प्रपत्र बनती है जो नृतक को किसी भी कहानी को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबंधित नहीं करती l उद्यम 2018 की मुख्य थीम कत्थक के शेड्स है – खडी व क्षितिज जो आंशिक रूप से कत्थक यात्रा दर्शाती है। कत्थक-क्षितिज ,ऊधार्वाधर और गोलाकार की यह यात्रा, इस नृत्य शो ‘ उद्यम 2018’- कत्थक के रंग, के माध्यम से, युवा धृतियों द्वारा प्रदर्शित की जाएगी। यह कार्यक्रम धृति नृत्य अकादमी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा व कार्यक्रम की कोरियोग्राफी नृत्यांगना स्मिति गुप्ता नेगी कर रही हैl
इस कार्यक्रम की मुख्य प्रतिभागी माउंट कार्मल स्कूल, द्वारका की आठवीं कक्षा की छात्रा रिया सोहल के अभिवावक गीता सोहल – दीपक सोहल ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुये बताया कि कत्थक एक नृत्य साधना है और उद्यम 2018 की तैयारी हेतु उनकी बेटी पिछले 6 माह से एक साधक की तरह साधनारत है।