•दवाइयों, लैब टेस्ट, स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों इत्यादि पर सबसे आकर्षक ऑफ़र
•इस आयोजन में 2 लाख ब्रांड्स आकर्षक ऑफ़र के साथ हिस्सा लेंगी
•टाटा 1 एम जी लैब्स की ओर से ‘₹99 स्टोर’ ऑफ़र भी दिया जाएगा जिसके तहत थाइरॉइड प्रोफ़ाइल टोटल, डायबिटीज़ स्क्रीनिंग और लिपिड प्रोफ़ाइल महज़ ₹99 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे.
नई दिल्ली/16 सितम्बर, 2022: देश के अग्रणी हेल्थकेयर डिजिटल प्लेटफॉर्म टाटा 1mg ने
देशभर में बड़े त्यौहारों के जश्न की शुरुआत से पहले अपने बहुप्रतीक्षित ग्रांड सेविंग डेज़ ( जी एस डी) यानी महाबचत दिवस सेल के आयोजन का ऐलान कर दिया है. उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन 16 से 20 सितम्बर, 2022 के बीच में 5 दिनों के लिए किया जाएगा.
साल में दो बार 5 दिनों के लिए आयोजित किये जाने वाले इस सेल के अंतर्गत उपभोक्ता सभी श्रेणी के तहत आनेवाले हेल्थकेयर ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफ़र का लाभ हासिल कर सकेंगे. इनमें दवाइयों, स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों, लैब टेस्ट और ई-कंसल्टेशन का भी शुमार है. टाटा 1 एम जी ने ज़्यादा से ज़्यादा उपभोक्ताओं तक आकर्षक ऑफ़र का लाभ पहुंचाने के लिए डेटॉल, डाबर, हिमालय और अन्य अग्रणी व लोकप्रिय ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की है.
आजकल के उपभोक्ता अपने स्वास्थ्य को लेकर एकीकृत किस्म की सेवाओं को ज़्यादा अहमियत देते हैं. ऐसे में महाबचत दिवस सेल के अंतर्गत टाटा 1 एम जी के प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ता स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों व सेवाओं की एक विस्तृत रेंज का अनुभव हासिल कर सकेंगे. अपनी फ़िटनेस के प्रति सजग लोगों से लेकर हेल्थ व वेलनेस के प्रति जागरुक लोगों, प्रिस्क्रिप्शन के ज़रिए दवाइयां ख़रीदनेवालो और केयरगिवर्स तक सभी ख़रीदारों को 2 लाख दवाइयों, हेल्थ ब्रांड, हेल्थ चेक-अप, लैब टेस्ट और डॉक्टर कंसल्टेशन पर आकर्षक छूट मिलेगी.
टाटा 1 एम जी ने वैश्विक रूप से बेहद मशहूर मल्टी-विटामिन ब्रांड सेंट्रम के साथ भी साझेदारी की है. संयुक्त रूप से इसे इसी महीने भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
उपभोक्ता टाटा 1 एम जी के तमाम उत्पादों और सेवाओं को किफ़ायती दरों में प्राप्त कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, टाटा 1एम जी की ख़रीद पर उपभोक्ताओं को न्यूनकॉइन्स भी दिये जाते हैं जो 100% रीडीमेबल हैं. दवाओं के अतिरिक्त जिन उत्पादों पर सर्वाधिक छूट दी जाती हैं, उनमें विटामिन, सप्लीमेंट, मेडिकल उपकरण, पर्सनल केयर प्रोडक्ट, होम्योपैथिक दवाइयां, हेल्थ चेक-अप, लैब टेस्ट आदि का शुमार हैं. टाटा 1 एम जी की ओर से सेल के दौरान ‘₹99 स्टोर’ का ऑफ़र भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा जिसके अंतर्गत थाइरॉइड प्रोफ़ाइल टोटल, डायबिटीज़ स्क्रीनिंग और लिपिड प्रोफ़ाइल जैसी सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं ।
ग़ौरतलब है कि टाटा 1 एम जी केयर प्लान के सब्सक्राइबर्स को बाकी लोगों के मुक़ाबले पहले ही महाबचत दिवस सेल का लाभ हासिल करने का मौका दिया जाएगा जिसके तहत वे भारी छूट हासिल कर सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि महाबचत दिवस सेल के लिए बैंक ऐंड वॉलेट के रूप में मुख्य साझेदारों में एचडीएफ़सी और पेटीएम का शुमार है. इनके अतिरिक्त सीमपल ,मोबीक्विक, फ़्रीचार्ज, फ़ोनपे और एयरटेल मनी जैसे ब्रांड्स भी आयोजन के साझेदारों में शामिल हैं.
टाटा 1 एम जी के अंतर्गत आनेवाले ई-फ़ार्मसी के बिज़नेस हेड प्रतीक वर्मा कहते हैं, “महाबचत दिवस सेल का आयोजन हर साल फ़रवरी और सितम्बर के महीने में यानी साल में दो बार किया जाता है. साल-दर-साल इसकी लोकप्रियता में इस क़दर वृद्धि देखी गयी है कि यह अब भारत का सबसे बड़ा हेल्थ और वेलनेस सेल संबंधित आयोजन बन गया है. हर साल देशभर के लाखों लोग हमारे प्लेटफॉर्म पर आकर आकर्षक डील प्राप्त करते हैं. इस तरह की सेल का मक़सद हमारे उपभोक्ताओं को यह बताना है कि कैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी की मदद से होनेवाले इन आयोजनों के ज़रिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को आसानी से उन तक पहुंचाया जा सकता है. इस ल प्लेटफॉर्म अथवा फ़ोन कॉल के माध्यम से लोग ज़रूरतमंदों व अपने करीबियों के लिए देश में कहीं से भी आसानी से दवाओं अथवा लैब टेस्ट के ऑर्डर दे सकते हैं जिसके बाद त्वरित रूप से ये सभी सेवाएं उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है.



![medical-voice-for-policy-change] Five doctors summoned in 2012 infant death case under section 304 medical-voice-for-policy-change] Five doctors summoned in 2012 infant death case under section 304](https://www.countryandpolitics.in/wp-content/uploads/2019/08/70834795-150x96.jpg)
