Ghaziabad में 5 साल की बच्ची में दिखे Monkeypox के लक्षण, हेल्थ विभाग अलर्ट

कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स को लेकर दुनियाभर में हलचल मची हुई है… इस बीच यूपी के गाजियाबाद में एहतियात के तौर पर मंकीपॉक्स की जांच के लिए 5 साल की बच्ची के सैंपल लिए गए… दरअसल, बच्ची को खुजली और रैशेज की शिकायत है… सीएमओ गाजियाबाद के मुताबिक, उसे कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है… ना ही उसने और उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है… बता दें कि हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए आपात बैठक की… तो वहीं, अब मंकीपॉक्स को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है… आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सरकार ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की… समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया है… मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई… यूपी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में इस बीमारी के लक्षणों के संबंध में जानकारी दी गई… स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में ये निर्देश दिए गए कि बुखार और शरीर पर चकत्ते हों तो संबंधित मरीज की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के साथ साझा की जाए…