सपा MLA शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप के बाद अब यहां चलेगा योगी काबुलडोजर

समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को जमींदोज करने के बाद उनके पंप का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है… जिसके बाद अब उनके फार्म हाउस और मार्केट को भी बरेली विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिया है… इसके अलावा शहजिल के ईंट भट्ठे को भी नोटिस दिया गया है… भट्ठा विधायक शहजिल इस्लाम के पिता इस्लाम साबिर की पार्टनरशिप में है… बीडीए ने शहनीला ब्रिक फील्ड को 17 दिसंबर 2019 को ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था… अब एक बार फिर नोटिस जारी किया गया है… साथ ही बरेली के पॉश एरिया सिविल लाइन्स में बनी विधायक और उनके रिश्तेदार की एक मार्केट को भी नोटिस जारी हुए है… इसके अलावा एक फार्म हाउस को भी नोटिस जारी किया गया है… बता दें कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘विपक्ष पर दबाव बनाने पर बंदूकों से गोलियां चलेंगी.’ विवादित बयान के बाद शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं… चंद रोज पहले बीडीए ने परसाखेड़ा में उनका पेट्रोल पंप नक्शा स्वीकृत न कराने की वजह से गिरा दिया था…