पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्‍मन मौत के करीब, आतंकी को जेल में दिया गया जहर

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की हाल के समय में हुई हत्याओं के बारे में कई तरह के दावों के बीच पाकिस्तान में एक और आतंकी मौत के करीब है… ग्लोबल आतंकवादी और 26/11 के मुंबई हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता साजिद मीर इस समय अस्पताल में भर्ती है… लश्कर कमांडर साजिद मीर को जेल में जहर दिए जाने की चर्चा है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है… साजिद मीर को जहर दिए जाने की चर्चा ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के बीच एक अनिश्चितता का माहौल बना दिया है कि आखिर कैसे लगातार उनके कमांडरों को मारा जा रहा है… साजिद मीर को पाकिस्तान के डेरा गाजी खान की सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां कथित तौर पर उसे जहर दे दिया गया… हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान के अफसरों ने नहीं की है… तबीयत बिगड़ने पर मीर को जेल से एयरलिफ्ट करते हुए सीएमएच इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बहावलपुर लाया गया है… जहां उसका इलाज हो रहा है… साजिद मीर को जहर दिए जाने की इसलिए भी चर्चा है क्योंकि उसे कुछ महीने पहले ही लाहौर सेंट्रल जेल से डेरा गाजी खान की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था… पाकिस्तान की आतंकवाद-निरोधी अदालत ने पिछले साल उसे 8 साल की सजा सुनाई थी…