अंतरिक्ष में सबसे बड़ा कदम है मिशन गगनयान, दुनिया भर में लहराएगा भारतीय स्वदेशी तकनीक का परचम

आज का दिन भारत के लिए बहुत ही खास दिन रहा… इस दिन इसरो ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए ‘क्रू मॉड्यूल’वाले ‘गगनयान’ को आज सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर दिया है… ये गगनयान का पहला टेस्ट व्हीकल मिशन टीवी-डी1 है… इसके साथ ही गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट के लॉन्च होते ही भारत ने इतिहास रच दिया है… साल 2025 में लॉन्च होने वाली मानव अंतरिक्ष यात्रा के लिए ये परीक्षण बहुत महत्वपूर्ण है… बता दें, यह टेस्ट मिशन आज सुबह 8:45 बजे के लिए शेड्यूल किया गया… टेस्ट मिशन लॉन्च के बाद भारतवासियों के चेहरे पर खुशी साफ छलक रही है… इस लॉन्च को देखने के लिए कई स्कूलों से बच्चे श्रीहरिकोटा पहुंचे थे… बच्चों में मिशन को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है… हाथ में तिरंगा लिए बच्चे काफी खुश नजर आए… आपको बता दें कि यह टेस्ट मिशन आज सुबह 8 बजे लॉन्च करना था मगर कुछ खराबी की वजह से इसे 8:45 बजे के लिए फिर से शेड्यूल किया गया… लॉन्च से पहले इंजन के ठीक से काम न करने की वजह से लॉन्चिंग को री शेड्यूल किया गया था… इसरो ने फिर इस टेस्ट मिशन को सुबह 10 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया…