इंडिया बनाम भारत पर अब पाकिस्तान की एंट्री, कही जा रही ये बात

इन दिनों देश में भारत और इंडिया नाम को लेकर चर्चा बहुत तेज है… इसके पीछे की वजह ये है कि हाल ही में जी 20 के डिनर इन्विटेशन कार्ड पर इंडिया के नाम पर ‘प्रेसिंडेट ऑफ भारत’ लिखा गया… इसके अलावा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इंडिया के नाम को बदलकर भारत रखने की बात कही है… हालांकि, अब ये मुद्दा भारत तक ही सीमित नहीं रह गया है, इसकी चर्चा बहुत ही तेजी से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चल रही है… पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने वाली है… इसके लिए भारत सरकार संसद का विशेष सत्र रखने वाली है, जो 18 से 22 सितंबर तक चलने वाला है… इसी पर पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि भारत में पहले भी कई शहरों और जगहों के नामों को बदल दिए गए है, जिनके नाम मुस्लिम नाम पर रखे गए थे… पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत में मुस्लिम नामों को बदले जाने के बाद वहां पर रहने वाले अल्पसंख्यकों में नाराजगी देखी गई है… हालांकि, अगर भारत सरकार नाम बदलने में सफल रही तो ये तुर्की के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा बन जाएगा, जिसने अपने देश के नाम को बदला है…