चांद के जिस हिस्से को धरती से किसी ने नहीं देखा, Chandrayaan-3 ने भेजी उसकी Photos

चंद्रमा के फार साइड यानी उस हिस्से की तस्वीरें जारी हुईं हैं, जो कभी पृथ्वी की तरफ नहीं दिखता… ये तस्वीरें जारी हुई हैं इसरो की तरफ से… इसरो ने ट्वीट करके चांद के उस हिस्से की तस्वीरें दिखाई हैं, जो हम खुली आंखों से कभी नहीं देख सकते. .. इन तस्वीरों को लिया चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉयडेंस कैमरा ने… चार तस्वीरों में अलग-अलग जगहों पर मौजूद गड्ढों की तस्वीरें हैं… कुछ गड्डे बेहद भयानक दिख रहे हैं… ऊबड़-खाबड़ हैं… तो कही लंबा मैदान दिख रहा है… LHDAC कैमरा खासतौर से इसी काम के लिए बनाया गया है कि कैसे विक्रम लैंडर को सुरक्षित चांद की सतह पर उतारा जाए… इसे इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद ने बनाया है… इस कैमरे के साथ कुछ और पेलोड्स भी मिलकर काम करेंगे… LHDAC के साथ जो पेलोड्स लैंडिंग के समय मदद करेंगे, वो हैं- लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा, लेजर अल्टीमीटर, लेजर डॉपलर वेलोसिटीमीटर और लैंडर हॉरीजोंटल वेलोसिटी कैमरा मिलकर काम करेंगे… ताकि लैंडर को सुरक्षित सतह पर उतारा जा सके… विक्रम लैंडर जिस समय चांद की सतह पर उतरेगा, उस समय उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकेंड के आसपास होगी… लेकिन हॉरीजोंटल गति 0.5 मीटर प्रति सेकेंड होगी…