‘राहुल 50 साल की बूढ़ी को क्यों फ्लाइंग Kiss देंगे’, कांग्रेस MLA ने आगे और भी ‘घटिया’ बात कह दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस विवाद को लेकर उठा सियासी हंगामा शांत नहीं हो रहा है… अब इस विवाद में बिहार से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह भी कूद पड़ी हैं… और उनके निशाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैं… दरअसल, स्मृति ईरानी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला था… केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन के अंदर राहुल गांधी के इस व्यवहार की आलोचना भी की थी… वहीं अब फ्लाइंग किस मामले पर कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है… उन्होंने कहा कि यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे… 50 साल की बूढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे… इसलिए उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं… नीतू सिंह ने कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है… केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपना देखें, जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की, उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली… नीतू सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी हमारे नेता राहुल गांधी पर बात करती है… उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती है… नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है… वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है… राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं…