CM गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से किया बर्खास्त, विधानसभा में मणिपुर मामले पर दिया था बयान

महिला सुरक्षा के मुददे को लेकर शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में हंगामा हुआ… कांग्रेस के विधायकों ने मणिपुर में महिलाओं को उपद्रवी भीड़ के निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का विरोध किया… इस पर अशोक गहलोत सरकार में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को घेर लिया… दरअसल, गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान में भी महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार हो रहा है… सरकार को मणिपुर के बजाय राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर ध्यान देना चाहिए… दूसरे राज्य के बजाय खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए… गुढ़ा के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल को पत्र भेजकर राजेन्द्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने को कहा और राज्यपाल ने गहलोत की बात मानते हुए गुढ़ा को मंत्री मंडल से बर्खास्त कर दिया… राजेंद्र गुढ़ा के पास सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास के लिए राज्य मंत्री का प्रभार था… मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के विरोध में सदन में कांग्रेस के विधायकों ने तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया था… इसके बाद न्यूनतम आय गारंटी बिल पर अपनी बात रखते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे… राजेंद्र गुढ़ा ने महिला अत्याचार के मामले को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया… गुढ़ा ने कहा कि यह बात सही है कि राजस्थान में हम महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने में विफल रहे हैं… हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए…