इस वजह से अडानी समूह ने कैंसिल किया 20000 करोड़ का FPO, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा

अडानी समूह ने अपने एफपीओ को लेकर बड़ा फैसला किया है… अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा है कि वो एफपीओ को रद्द कर रहे है… वहीं निवेशकों को पैसा लौटाने की बात भी कही है… प्रेस रिलीज जारी कर अडानी एंटरप्राइजेज ने इसकी जानकारी दी है… जिसमें कहा गया है कि वो 20 हजार करोड़ के अपने एफपीओ को वापस ले रहे है… निवेशकों को पैसा जल्द ही लौटाया जाएगा… आपको बता दें कि 27 जनवरी को गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने 20 हजार करोड़ जुटाने के लिए एफपीओ जारी किया था… कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी गई है… इस जानकारी में बताया गया है कि 1 फरवरी को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई,जिसमें शेलर सेल को वापस लेने का फैसला लिया गया… कंपनी ने कहा है कि वो निवेशकों के पैसे को वापस कर देगी… आपको बता दें कि ये अब तक का सबसे बड़ा फॉलो-ऑप-ऑफर था… अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि हमें एफपीओ का पूरा सब्सक्रिप्शन मिला, जिसके लिए हम निवेशकों के आभारी है… बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बोर्ड ने इस एफपीओ को रद्द करने का फैसला लिया है… उन्होंने कहा कि हमने शेयर बाजार में जारी हलचल को देखते हुए निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है…