बिहार के नालंदा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है… दरअसल, यहां एक स्टूडेंट तब बेहोश हो गया जब उसने एग्जाम सेंटर पर एक साथ करीब 500 छात्राओं को देख लिया… ये मामला हैरान करने वाला है… लड़के के परिजनों ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि इतनी सारी लड़कियों को देखने के बाद वह नर्वस हो गया था और बाद में वह बेहोश हो गया… फिलहाल, छात्र अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है… ये खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है… लोग जानना चाहते हैं कि लड़कियों का भारी हुजूम देख आखिरकार लड़का बेहोश क्यों हो गया? बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नालंदा में ये अजीब वाकया हुआ… बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास के एग्जाम के दौरान एक स्टूडेंट परीक्षा हॉल में ही बेहोश होकर गिर गया… उसे इसके बाद हॉस्पिटल पहुंचाया गया… इस छात्र का नाम मनीष शंकर है और उसकी उम्र 17 साल है… दरअसल, मनीष शंकर को 500 छात्राओं के बीच अकेले परीक्षा केंद्र में बैठा दिया गया था… ज्यादा लड़कियों के बीच बैठने की वजह से वह इतना नर्वस हो गया कि एग्जाम देने के बजाए बेहोश होकर गिर गया… ब्रिलिएंट कॉन्वेंट प्राइवेट स्कूल का ये मामला है…
