हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, ओवैसी का भी मिला साथ

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के पास बनी अनाधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है… कई मकानों पर अब तक रेलवे का बुलडोजर चल चुका है… नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है… वहीं, इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं… करीब 70 एकड़ जमीन पर 4300 से अधिक परिवार रहे हैं… और करीब 50 हजार लोगों के बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है… इनमें से अधिकतर परिवार मुस्लिम समाज से आते हैं… दरअसल, हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ नैनीताल हाई कोर्ट ने फैसला दिया है… इस फैसले के तहत 70 एकड़ जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाया जाना है… हल्द्वानी में रेलवे लाइन से सटे करीब 2.2 किलोमीटर इलाके में 4300 से अधिक कच्चे- पक्के निर्माण किए गए हैं… यहां करीब 20 मस्जिदें 9 मंदिर और स्कूल भी बने हुए हैं… इन सब पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी है… वहीं, रेलवे का इस पूरे मामले में कहना है कि 2.2 किलोमीटर पटरी पर बने 4365 अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है… उसे हटाया जाएगा… मकानों और अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है… मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है… और इस मामले में 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है… कोर्ट में सुनवाई से पहले इस पर राजनीति खूब शुरू हो गई है…