एशिया का सबसे बड़ा बिजनेस एक्सपो मुंबई में संपन्न

ACE TECH 2022 एग्जीबिशन का आयोजन 10 से 13 नवंबर तक मुंबई के गोरेगांव, नेश्को ग्राउंड में किया गया… ये आयोजन एशिया का सबसे बड़ा बिज़नेस एग्जीबीशन माना जाता है… A से आर्किटेक्ट C से कंस्ट्रक्शन और E से इंजीनीयर इन तीनो फील्ड से जुड़े लोग यहां पर अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करते हैं… इसलिए इस प्रदर्शनी का नाम ACE TECH के नाम से रखा जाता है… इस प्रदर्शनी में हजारों की संख्या में बड़ी बड़ी कॉर्पोरेट जगत से जुडी कंपनियां अपने स्टॉल पहले से ही बुक कर लेती हैं… जिसका किराया सिर्फ 4 दिन का 10 से 35 लाख रुपये होता है… लेकिन इतना खर्च करने पर उन्हें करोड़ों के आर्डर भी मिलते हैं… करीब 250,000 स्क्वायर फीट के विशाल ग्राउंड में ये प्रदर्शनी लगाई गयी थी… बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह को इस प्रदर्शनी का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है… मशहूर इलेक्ट्रिक स्विच निर्माता कंपनी जीएम, जिसने इस प्रदर्शनी में सबसे बड़ा स्टॉल 6500 स्क्वायर फ़ीट का लगाया हुआ था, इस कंपनी की एडवर्टाइजमेंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुयी थी… इस कंपनी के ब्रांड अम्बेसडर सुपरस्टार सुनील शेट्टी हैं… इस मौके पर हमारे रिपोर्टर मिथुन बुंदेला ने लोगों की प्रतिक्रिया ली…