नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे नामी महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी को सिंगरोली से रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया… यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब महंत भेष बदलकर भागने की फिराक में था… पुलिस की मानें तो जब महंत को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह हुलिया बदलने के लिए बैढन बस स्टैंड में एक नाई की दुकान में गया हुआ था… एएसपी ने बताया कि 16 साल की लड़की से रेप के आरोपी मंहत सीताराम दास वारादात के बाद से फरार चला रहा था… जिसकी तलाश में रीवा पुलिस जुटी हुई थी… तभी पुलिस को सूचना मिली की मंहत सिंगरौली के विंध्यनगर क्षेत्र में छुपा हुआ है और भेष बदलकर भागने की फिराक में है… इससे पहले वो भागता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया… हालांकि, अभी तक की जांच में जो आया है उसके मुताबिक, आरोपी महंत सीताराम दास रीवा जिले में समदड़िया मॉल के शुभारंभ अवसर पर कथा सुनाने आया था… 01 अप्रैल 2022 से सतना में अध्यात्म पर भाषण देने वाला था…
