नोट खुल्ले कराने के लिए खरीदी लॉटरी, लगा करोड़ों का जैकपॉट

केरल के 68 वर्षीय एक पेंटर की किस्मत कुछ ही मिनटों में चमक गई और वो करोड़पति बन गया… दरअसल, केरल के रहने वाले सदानंदन ने खुल्ले करने के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा और 12 करोड़ का जैकपॉट हाथ लग गया… कोरोना काल में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे सदानंदन के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था कि उन्हें 12 करोड़ की लॉटरी लगी है… केरल के अयमानम में स्थित कुदायमपदी के रहने वाले पेंटर सदानंदन ने रविवार की सुबह 300 रुपये में लॉटरी का एक टिकट खरीदा था… वो सुबह-सुबह घर से सामान खरीदने के लिए निकले थे और खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीद लिया… यह टिकट उन्हों ने लॉटरी का ड्रा निकलने से कुछ ही घंटे पहले ही खरीदा और कुछ ही घंटों बाद सदानंदन करोड़पति बन गए…