जानिए AK-203 असॉल्ट राइफल में क्या खास है, जिसके लिए सरकार ने की 5000 करोड़ रुपये की डील

रक्षा मंत्रालय भारतीय सेना की ताकत को और भी मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रहा है… इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने एके 203 असॉल्ट राइफल की करीब 5000 करोड़ रुपये की डील को अंतिम मंजूरी दे दी है… मंत्रालय ने उस समय इस डील को फाइनल किया है, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आने वाले हैं… वैसे इस डील पर कुछ साल पहले रूस और भारत के बीच सहमति बनी थी और अब इसको अंतिम मंजूरी दे दी गई है… खास बात ये है कि लंबी लागत के साथ ये बंदूकें भारत में ही निर्मित की जाएंगी, इस वजह से इसे खास डील माना जा रहा है… इस डील से भारतीय सेना की ताकत और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है, क्योंकि बताया जा रहा है कि इस डील के जरिए 7 लाख से ज्यादा गन का निर्माण किया जाएगा… अहम बात ये है कि ये सभी बंदूकें भारत में अमेठी में ही बनाई जाएंगी… हालांकि इसकी टेक्नोलॉजी भारत में धीरे-धीरे आने की वजह से शुरू में कुछ बंदूकें रूस में ही निर्मित होंगी… एक बार बंदूकों का निर्माण होने के बाद 32 महीने बाद ये बंदूकें सेना को दी जाएंगी…