भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता मेडल, PM Modi और राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है… 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है… भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया… हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर पीएम ने कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड से बात की और टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी… इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय टीम को बधाई दी है… फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने मनप्रीत से कहा कि इतिहास लिखने के लिए आप सभी पर देश को गर्व है… पीएम मोदी से बात करने के बाद मनप्रीत ने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया… पीएम मोदी ने असिस्टेंट कोच पीयूष दुबे से भी बात की… इससे पहले पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘ ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा… कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई… भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है… वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है… राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई… ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा…