नहीं रहे ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह, कोरोना से संक्रमित होने पर बिगड़ी थी तबीयत

देश के दमदार धावक और अपनी उपलब्धियों से दुनिया में भारत का नाम करने वाले एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया… कोरोना निगेटिव आने के बाद पोस्ट कोविड दिक्कतों की वजह से उन्हें PGI अस्पताल में दोबारा भर्ती किया गया था… जहां उनका निधन हो गया… इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91 साल में अपनी अंतिम सांस ली है… वहीं उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह 85 साल की थीं… मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा… अंतिम दर्शन के लिए आज 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके सेक्टर 8 सिथित घर पर रखा जाएगा… इसी हफ्ते पत्नी की मौत हो जाने के बाद वे मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे… चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की सूचना दी है…